फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के साथ एक नहीं कई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में हीरोइनें जैसे कपड़े बदलती हैं वैसे ही बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते भी बदल जाते हैं। फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ के प्रमोशन के लिए लगातार सनी लियोनी के साथ रहने वाली एकता कपूर ने कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन


इधर फिल्म हिट हुई और उधर एकता ने सनी के साथ भविष्य में काम न करने का फैसला कर लिया। अब आगे की राह सनी लियोनी के लिए कठिन होने वाली है। देखता हैं कि सनी लियोनी को उबारने के लिए आगे कौन आता है।

कामयाबी का उल्टा असर हुआ?

सनी लियोनी और एकता कपूर की राहें जुदा हो गई हैं। जी हां, फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ की बॉक्स ऑफिस कामयाबी के बाद यह चौंकाने वाली खबर आई है।

जिस तरह निर्माता एकता कपूर की फिल्म में पोर्न स्टार सनी लियोनी ने अपने आकर्षण से दर्शकों में समां बांधा उसे देख कर सबको लग रहा था कि दोनों मिल कर आगे भी ऐसा ही कुछ धमाल करेंगी।

परंतु सूत्र कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा। फिल्म की कामयाबी के बाद रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों को साथ आना था, परंतु केवल सनी पहुंची। एकता नहीं आईं।

कहा गया कि उनके पास बहुत ज्यादा काम है और व्यस्तता के चलते वह जश्न में शामिल नहीं हो रही हैं। जबकि हकीकत कुछ और बताई जा रही है।

पोर्न स्टार के साथ काम नहीं

सूत्रों की मानें तो फिल्म रिलीज के बाद एकता ने कसम खाई है कि वह इस पोर्न स्टार के साथ आगे कभी काम नहीं करेंगी। कारण...? फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी ने जबर्दस्त नखरे दिखाए और प्रोडक्शन हाउस के लोगों की जब तब नींद उड़ाती रहीं।

बताया जा रहा है कि ‘रागिनी एमएमएम-2’ की शूटिंग से पहले ही सनी को बता दिया गया था कि वह फिल्म में भी पोर्न स्टार बनी हैं, जिसे बॉलीवुड में ब्रेक मिल रहा है। ऐसे में उन्हें कुछ दृश्य करने होंगे जिनमें अंग प्रदर्शन होगा।

साथ ही यह ‘हॉरेक्स’ (हॉरर प्लस सेक्स) फिल्म होगी, अतः कुछ बेहद उत्तेजक सीन भी उन्हें करना पड़ेंगे। सनी ने पहले हां कहा था, लेकिन वह बाद में इन्हें करने से मुकर गई थीं।

पहले भी करती रहीं हैँ सनी मनमानी

सूत्र बताते हैं कि जिन दिनों फिल्म शूट हो रही थी, सनी फिल्म ‘जिस्म-2’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ के ‘लैला’ आइटम डांस के कारण हिट थीं। अतः एकता उनसे कुछ कह नहीं पा रही थीं। जबकि सनी मनमानी कर रही थीं।

सनी के नखरों के चलते शूटिंग में भी देर हो रही थी। इस बीच सनी ने अपनी डेट्स फिल्म ‘जैकपॉट’ के लिए दे दी। नतीजा यह कि जिस ‘रागिनी’ को सनी को दूसरी फिल्म होना था, वह आगे बढ़ गई।

वास्तव में ‘रागिनी’ का जो शूट हुआ था वह एकता की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। उन्होंने मौके का इंतजार किया और जैसे ही ‘जैकपॉट’ फ्लॉप हुई, उन्होंने सनी पर दबाव बना कर कई सीन री-शूट कराए। खास तौर पर वे सीन जिनमें सेक्स का तड़का था।

टॉपलेस शॉवर के लिए तैयार नहीं

सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार सनी ने शुरुआत में टॉपलैस शावर दृश्यों के लिए हां कहा था, लेकिन फिर वे इनके लिए तैयार नहीं थीं। ‘जैकपॉट’ के बाद एकता ने ‘रागिनी’ की बागडोर अपने हाथ में ले ली और सनी से थोड़ी सख्ती से पेश आईं।

सनी का तर्क था कि वह बॉलीवुड में पोर्न स्टार वाली इमेज नहीं चाहती हैं जबकि ‘रागिनी’ में उन्हें सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जा रहा है। लेकिन एकता ने उन्हें समझाया कि अगर ‘जैकपॉट’ के बाद उनकी यह फिल्म भी नहीं चली तो बॉलीवुड से उनका टिकट कट जाएगा।

उन्हें वापस अमेरिका की पोर्न इंडस्ट्री में लौटना पड़ेगा। आखिरकार सनी को मन मसोस कर एकता के आगे झुकना पड़ा। वैसे ‘रागिनी’ की रिलीज के बाद साफ है कि सनी को एकता की बातें मानने का फायदा ही हुआ है। लेकिन एकता ने अपने प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे सनी के लिए बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन

मुश्किल हो गया था काम करना

एकता के नजदीकियों के अनुसार यह फिल्म उनके लए बहुत खास थी क्योंकि उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटी थीं। लेकिन एकता ने धैर्य बनाए रखा और खुद फिल्म के प्रमोशन में सनी के साथ घूमती रहीं।

उन्हें अंदेशा था कि अकेले होने पर सनी फिर नखरे दिखाएंगी और स्टाफ को उन्हें संभालना मुश्किल हो जाएगा। एकता ने फिल्म की रिलीज तक सनी को महसूस नहीं होने दिया कि वह उनसे नाराज हैं, लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही उन्हें अपने इरादे साफ कर दिए।

सबको लग रहा था कि सीक्वल हिट होने के बाद ‘रागिनी एमएमएस-3’ में भी सनी को लिया जाएगा। लेकिन अगली फिल्म के लिए एकता ने अदिति राव हैदरी को लिया है।

खुद निर्देशक भूषण पटेल ने मीडिया को यह जानकारी दी। वह रागिनी-3 भी डायरेक्ट करेंगे। वैसे इस पूरे मुद्दे पर सनी मीडिया में कुछ नहीं कह रही हैं और एकता ने भी चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें