फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट होने के लिए अब ये भी करेंगी सनी लियोन

Mon, 17 Jun 2013 04:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब अपनी इमेज बदलने के लिए हर कुछ करने का प्रयास कर रही हैं। सुनने में आ रहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्मों में एक्शन भी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


सनी लियोन ने अभी हाल ही में पराग सांघवी के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है। वह ये फिल्में अपनी आगामी फिल्म 'रागिनी एमएमएस' के बाद शुरू करेंगी।

फिल्म निर्देशक देवांग ढोलकिया ने कहा कि 'जिस्म 2' की शूटिंग के बाद वो सनी से मिले थे। उन्होंने अपनी एक फिल्म की कहानी सनी को सुनाई और कहानी सनी को पसंद आयी थी। इस फिल्म में आप सनी का नया अवतार देख सकेंगे।

देवांग ने कहा कि हमारी फिल्म 'टीना एंड लोलो' में सनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आयेंगी। इस फिल्म में ड्रामा के साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म सनी लियोन की पहली वाली इमेज को बदल कर रख देगी।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री के लिये मिनिषा लांबा का चयन किया जा सकता है। सनी लियोन ने अपने कैरियर की शुरुआत पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें