पिछले दिनों खबर आयी थी पोर्न स्टार होने के कारण सनी लियोन को मुंबई में अपना आशियाना ढूंढने में काफी परेशानी हो रही हैं लेकिन सनी ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए बकायदा अपने ट्विटर पर लिखा है कि ये खबरें पूरी तरह से गलत है।
सनी ने लिखा है कि, मुंबई में मुझे घर ढूंढने में कोई परेशानी नहीं हुई बल्कि मैंने काफी खोज-बीन करके घर ढूंढा है। मैं कही भी नहीं रह सकती हूं। मेरे लिए मेरी सुरक्षा सबसे अहम है इसके साथ ही मुझे मेरे रहने के लिए घर चाहिए था मकान नहीं और मैं मुंबई के बांद्रा और अंधेरी के बीच घर लेना चाहती थी ताकि मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में आसानी से पहुंच सकूं। ज्यादातर शूटिंग स्पॉट इन्हीं दो जगहों के बीच में हैं और मुझे ऐसा घर मिल गया है।
सनी ये भी बताया कि, मैंने अंधेरी के लोखंडवाला में एक घर खरीद लिया है। फिलहाल मैं कुछ पारिवारिक जरूरत की वजह से न्यूयॉर्क जा रही हूं, अक्टूबर तक मुंबई वापस आ जाऊंगी और अपने घर में शिफ्ट भी हो जाऊंगी। मैं और मेरे पति डेनियल हमदोनों साथ ही यहां रहेंगे।