सनी लियोन यानी करण जीत कौर वोहरा जिन्हें हम पूर्व अडल्ट एक्ट्रेस और आज बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं एक भारतीय-कैनेडियन महिला है। सनी का जन्म 13 मई 1981 को सार्निया (ओंटारियो) में एक भारतीय परिवार में हुआ।
सनी के पिता सिक्ख पंजाबी परिवार से और उनकी माँ हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी। इसके अलावा हम आपको सनी लियोनी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप पहले नहीं जानते होंगे।
वैसे पोर्न की दुनिया से निकल कर सनी अब भारतीय बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। इंटरनेट पर उनको सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है। कई फिल्में और कमर्शियल ऐड सनी के हाथों में हैं।
जानिए क्या बनना चाहती थीं
बॉलीवुड अभिनेत्री और एक पोर्न स्टार होने से पहले सनी लियोन ने अपने करियर की शुरुआत एक जर्मन बेकरी (जिफ़्फ़ी लुब) से की थी। इसके बाद उन्होंने एक रिटायरमेंट कंपनी में काम किया।
सनी ने एक पोर्नस्टार बनने की कभी नहीं सोची थी। सनी का सपना एक नर्स बनने का था। नर्स की पढाई के लिए सनी ने ऑरेन्ज काउंटी में एडमिशन भी लिया। लेकिन सनी के भविष्य में कुछ और ही छिपा था।
मोटी कमाई का आ गया लालच
नर्स की पढाई के दौरान ही किशोरावस्था में सनी को जॉन स्टीवंस से अपने पहले पोर्न करियर का प्रस्ताव मिला, और उसके बदले में मिलने वाली रकम ने सनी को इसके लिए राजी कर लिया।
यहीं से सनी पेंटहाउस मैगज़ीन के फोटोग्राफर जे एलेन से मिली और उनके पोर्न करियर की शुरुआत हो गई।
सनी ने अपने नए करियर के साथ अपना नाम भी बदल लिया और करनजीत कौर वोहरा से सनी बन गई। सनी नाम के साथ लियोन उन्हें बोब ग्सियोनी से मिला जो पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे।
इस तरह करनजीत कौर बन गई सनी लियोन और पोर्नोग्राफी के पेशे में उतर गई।
पहले नहीं भाए थे डेनियल
सनी के लव-अफेयर की बात करें तो सनी के पति डेनियल वेबर भी पहले पोर्नस्टार ही थे और दोनों ने साथ में काम किया और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम पनप गया और दोनों ने शादी कर ली।
सनी डेनियल के उनके जीवन में आने से अपने आप को बेहद भाग्यशाली मानती हैं और सनी का मानना है कि डेनियल दुनिया के सबसे बेहतरीन पति हैं। सनी और डेनियल के बीच इतनी जबरजस्त केमिस्ट्री है कि वह डेनियल की स्वीकृति के बिना कोई फिल्म साइन नहीं करती।
सनी लियोन जब पहले डेनियल से मिली थी तो उन्हें डेनियल बिलकुल नहीं भाये थे और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आज जिसे पसंद भी नही कर रही हैं एक दिन उसके साथ शादी कर लेंगी। लेकिन आज दोनों एक सुखद और शानदार शादी-शुदा जिदंगी बिता रहे हैं।