सनी लियोनी ने खुद साफ किया है कि उनकी सफलता के पीछे कौन सा व्यक्ति है।
कहते है, 'हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है' लेकिन यहाँ यह कहावत थोड़ी उलटी हैं कि एक औरत की सफतला के पीछे एक आदमी का हाथ है।
ये कहावत सटकी बैठती है पोर्नस्टार सनी लियोनी पर। सनी कहती है कि मेरी सफलता के पीछे मेरे पति यानी डेनियल वेबर का हाथ है।
सनी कहती है, "एक पोर्नस्टार से बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री बनने तक के सफर और इस संघर्ष में डेनियल ने मेरा पूरा साथ दिया है।
अगर डेनियल नहीं होते तो मैं आज कहीं भी नहीं होती, मेरे हर मुश्किल वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया। मेरे पास खड़े रहे है। ऐसा भी हुआ था कि मैं अपनी पहली डेट पर ही देर से पहुंची थी, तब मुझे लगा था कि वे मुझे ठुकरा देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। "