फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने रजनीकांत की नकल कर चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी की फिल्म आने से पहले ही उसकी चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ हो रहा है उनकी आने वाली फिल्म 'एक पहेली लीला' के साथ। इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी थी।
विज्ञापन


जैसे जैसे इस फिल्म की और बातें सामने आती जा रही हैं लोगों की उत्सुकता बढती जा रही है। सनी के हर कदम की खबर सुर्खियों में है।

ऐसे में यह खबर आई है कि फिल्म में सनी ने दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की नकल उतार दी है। इस नकल को उतारने के लिए सनी ने काफी पापड़ बेले और खूब मेहनत की। तब जाकर वह रजनीकांत को कॉपी कर पाईं।

विज्ञापन

चश्मा लगाकर की रजनीकांत की कॉपी

फिल्म के एक गाने के लिए सनी लियोनी को सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल कॉपी करना था। जिसमें चश्मा लगाकर रजनी के कुछ स्टेप करने थे। इस शूट के लिए सनी ने बहुत मेहनत की और रजनीकांत के स्टेप सीखने के लिए वर्कआउट भी किया।

यह गाना अब सामने आ गया है। "सैंया सुपरस्टार" गाने ने आते ही धूम मचा दी है। इस गाने में सनी ने रजनी के स्टाइल में ही चश्मा उतारा और पहना है।

इस गाने में ही उन्होंने रजनीकांत के एक्‍शन को भी कॉपी किया है। जिसमें कोरियोग्रॉफर अहमद खान ने उनको खूब प्रेक्टिस कराई। फिल्म में सनी लियोनी ने डबल रोल प्ले किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें