फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान से बेहद खुश हैं उनके गॉड फादर जॉन अब्राहम

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में स्थापित करने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह हैं अभिनेता जॉन अब्राहम। जिन्होंने एक निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर में आयुष्मान को बतौर हीरो ब्रेक दिया था।
विज्ञापन


फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने बेहद सराहा। जिसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता प्राप्त की। इस फिल्म के बाद आयुष्मान को बॉलीवुड में एक प्रतिभावान न्यू कमर के तौर पर देखा गया।

इस फिल्म के बाद आयुष्मान के हाथों कई फिल्में भी लगीं जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है कि जॉन ने एक बार फिर आयुष्मान की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


विज्ञापन

आयुष्मान की 'दिमागी सेहत' के लिए जरूरी थी ‌फिल्‍म

गायक-अभिनेता आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में लाने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम उनकी हालिया फिल्म 'दम लगाके हईशा' की सफलता से खुश हैं। उनका कहना है कि यह सफलता आयुष्मान की 'दिमागी सेहत' के लिए जरूरी थी।​​​

​पूर्व वीडियो जॉकी आयुष्मान खुराना ने जॉन के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' से अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया। इस फिल्म ने न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, बल्कि आयुष्मान के कैरियर को भी एक जबर्दस्त उछाल दी।

उसके बाद उन्होंने 'नौटंकी साला', 'बेवकूफियां' और 'हवाईजादा' जैसी फिल्में की, जो असफल रहीं।​​ जॉन ने आयुष्मान के बारे में बात करते हुए कहा, "वह बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उनकी फिल्म (दम लगाके हईशा) ने अच्छा कारोबार किया।"​​

​ उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के लिए अच्छा काम करना जरूरी है, तो आयुष्मान की दिमागी सेहत के लिए भी यह अच्छा है। इसलिए मैं खुश हूं।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें