सनी का पोस्ट
सनी ने इंस्टाग्राम पर निशा के जन्मदिन की कई शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह पति डेनियल वेबर और तीन बच्चे- निशा, नोआह और अशर- केक के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। निशा गुलाबी सैश और टी-शर्ट में प्यारी दिख रही हैं, जिस पर 'बर्थडे गर्ल' लिखा है। सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। सनी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में निशा के लिए लिखा, '10वें जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम स्वर्ग से आई चमकती सितारा हो। हमें तुम पर गर्व है।' कई फैंस और सेलेब्स ने पोस्ट पर बधाइयां दीं।
सनी लियोनी के बारे में
निशा को सनी और डेनियल ने 2017 में लातूर के अनाथालय से गोद लिया था। वह तब 18 महीने की थीं। एक साल बाद सरोगेसी से जुड़वां बेटों नोआह और अशर का जन्म हुआ। सनी को मां बनने में मुश्किलें आईं। 2011 में 'बिग बॉस' में आने के बाद सनी को भारत में प्रसिद्धि हासिल हुई। उन्होंने 2012 में 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा सनी 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' की होस्ट भी रहीं।
यह भी पढ़ें: 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है', शाहिद कपूर ने भाई ईशान खट्टर को लगाया गले; 'होमबाउंड' के लिए दी बधाई