शाहिद का पोस्ट
शाहिद ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने साथ भाई ईशान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों भाई एक-दूजे को गले लगाते बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाहिद ने ईशान के लिए लिखा, 'यह लड़का एक सच्चा कलाकार है, जो दिल से जुड़ा रहता है। @ishaankhatter मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम अपनी पहचान बना रहे हो और ईमानदारी से काम कर रहे हो। तुम मजबूत होते जा रहे हो। मुझे तुम पर कितना गर्व है, नहीं बता सकता। तुम आगे बढ़ो और सबको दिखाओ कि तुममें क्या खास है। हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा सपोर्टर।"
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के खूबसूरत लोकेश पर हुई है। इसके अलावा शाहिद वेब सीरीज 'फर्जी 2' में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने मां दुलारी को कराया फाइव स्टार होटल में डिनर, जमकर खाया मीठा; भाई राजू भी दिखे साथ