सनी लियोनी आजकल एक ऐसे अभिनेता से खफा हैं जिसने साथ उनका कोई फिल्मी रिश्ता नहीं बना है। दरअसल मामला यहां कंडोम एंडोर्समेंट एड का है।
सनी लियोनी जितना रागिनी एमएमएस -2 की सफलता को पूरी तरह इंजॉय भी नहीं कर पाई थी कि एक विज्ञापन को लेकर उनकी नाराजगी जग जाहिर हो गई।
दरअसल पिछले दिनों कंडोम एंडोर्समेंट एड को लेकर यह कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह पहले अभिनेता है जिन्होंने ऐसा विज्ञापन करने की हिम्मत दिखाई। खुद रणवीर ने भी वाहवाही लूटने के लिए दावा कर दिया कि कंडोम एंडोर्सेमेंट एड करने वाले वो पहले अभिनेता है।
दूसरी तरफ सनी रणवीर के इस दावे से नाराज हो गई हैं। सनी का कहना है कि कंडोम का एड करने वाली वह बॉलीवुड की पहली मॉडल है।
सनी को रणवीर के झूठे दावे पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक सार्वजनिक समारोह में भी अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।
बात यही नहीं रुकी सनी के दावे पर बात करते हुए जब एक पत्रकार ने रणवीर से पूछा कि क्या उन्होंने सनी का वो एड देखा है तो रणवीर ने 'ना' में जवाब दिया।
रणवीर के इस बयान से सनी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि संभाले नहीं संभल रहा। आखिर गुस्सा क्यों न भड़के, मेहनत करे कोई और क्रेडिट कोई और ले जाए।