मामला सलमान खान की दोनों पूर्व प्रेमिकाओं ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की दोस्ती का है। दोनों ही सलमान के साथ प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार चर्चा सलमान से उनके प्रेम संबंध नहीं बल्कि उनकी आपस की दोस्ती है।
जी हां ऐश और कैट आजकल अबु धाबी में खूब घुल मिल रही हैं। दोनों को एक साथ अबु धाबी के होटल में डिनर करते भी देखा गया। दो सुंदरियों को इस तरह देखकर लोगों ने कयास लगाए हैं कि इन्हें एक दूसरे की खूबियों के बारे में पता चल गया है।
अबु धाबी में क्यों हुआ मिलन
दरअसल ऐश कान्स से लौट रही थी तो अबु धाबी में रुकीं। यहीं पर कैटरीना ऋतिक रौशन के साथ फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ऐसे में दोनों जब एक दूसरे से मिली तो दोनों ने ही पुरानी कड़वाहट को खत्म कर दोस्ती के नए जाम का स्वाद लिया।
दीपावली पर खत्म हुई थी कड़वाहट
खबर तो ये भी है कि कैटरीना और रणबीर कपूर ने पिछले साल की दीपावली बच्चन परिवार के साथ ही मनाई थी और वहीं से कैट और ऐश के बीच सलमान से जुड़ी गलतफहमियां दूर होनी शुरू हुईं। खैर लोगों को इस दोस्ती से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन सलमान खान के लिए यह खबर जरूर हैरत भरी हो सकती है।