फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने बताया, क्या है बॉलीवुड की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी ने भारत में अपने सामने आ रही परेशानियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली सनी लियोनी का कहना है कि सेलेब सॉफ्ट टारगेट होते हैं। सनी कहती है कि 'सेलेब्स को सॉफ्ट टारगेट बनाने की परंपरा सिर्फ भारत में ही है। अमरीका में ऐसा कुछ भी नहीं होता है और ये बॉलीवुड की सच्चाई है।'
विज्ञापन


क्या सनी ने अपने आप को कोई खतरा मानती हैं इसके जवाब में वो कहती हैं, 'मैंने पहले की अपेक्षा खुद को ज्यादा सुरक्षित कर लिया है। अपने स्टाफ में सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी है। इसके अलावा मैं अपने किरदारों को चुनने के मामले में भी सजग हो गई हूं।'

सनी खुद को मजबूत इरादों वाली बताती हैं और कहती हैं, 'मैं भी एक इंसान ही हूं। मुझे भी दुख होता है। लोग चाहे कुछ भी कहें मैं हार मानने वाली नहीं हूं। कुछ लोग प्रचार के लिए बोलते हैं, तो उन्हें बोलने दीजिए।'
विज्ञापन


उन्होंने काम से दोनों हाथ भरे होने का हवाला भी दिया और कहा की दो सालों तक वो पूरी तरह व्यस्त हैं। सनी फिलहाल ''स्प्लिट्स विला'' सीजन आठ को मेजबानी करती नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

'इंसान हूं, मुझे भी दर्द होता है, मेरा भी दिल दुखता है'

भारतीय-कनाडाई मूल की चर्चित पोर्न स्टार सनी लियोनी ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, विवादों ने हमेशा उनका दमन थामे रखा है। अब चाहे अश्लीलता फैलाने को लेकर हो या किराये के मकान का सही तरीके से रख रखाव न करने का आरोप हो।

इन सब आरोपों के जवाब में सनी कहती हैं, ''मैं दो साल से कहीं और रह रही हूं। अब ऐसे में इन बातों का क्या जवाब दूं। मुझे लगता है कि लोगों को कुछ भी बोलने से पहले एक बार मुझसे पूछ लेना चाहिए।'

सनी का कहना है कि उनकों पता कभी नहीं होता और उनके बारें में जाने क्या-क्या बातें चलती रहती हैं। उनका कहना है कि कई खबरों को देखकर तो वो खुद चौंक जाती हैं कि ऐसी खबर आई कहां से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें