फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भंगड़ा पा ले' में दिखा सनी कौशल और रुखसार का बिंदास अंदाज

Thu, 03 Oct 2019 11:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bhangra Paa Le - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों अभिनीत फिल्म 'भंगड़ा पा ले' का देसी तड़का वाला ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर को दर्शकों से बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का शीर्षक शाहरुख खान-सलमान खान अभिनीत फिल्म 'करण अर्जुन' के सुपरहिट गीत से लिया गया है और इस गाने को फिल्म के लिए रिक्रिएट भी किया गया है।

विज्ञापन


फिल्म 'करण अर्जुन' का गीत 'भांगड़ा पाले’ चौबीस साल बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी कर रहा है। स्नेहा तौरानी के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म में ये गाना सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों पर फिल्माया गया है। निर्देशक स्नेहा तौरानी कहती है, "दो चीजों ने हमें इस ट्रैक को रीक्रिएट करने के लिए प्रेरित किया। चूंकि हमारी फिल्म भांगड़ा के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए यह गीत खुद डांस फॉर्म की तरह है। दूसरी बात, हमारी फिल्म का शीर्षक गाने के साथ सौ फीसदी मेल खाता है।” 

स्नेहा मानती हैं कि रीक्रिएशन में भी अच्छा काम करने का दबाव उतना ही होता है जितना एक ओरिजनल ट्रैक बनाते समय होता होता है। वह कहती हैं, "हमने इसे फिल्म की नई दुनिया में पूरी तरह से ढाल लिया है इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों को यह झूमने पर मजबूर कर देगा।"
विज्ञापन




'भंगड़ा पा ले' को मूल रूप से राजेश रोशन ने साधना सरगम, मोहम्मद अजीज और सुदेश भोसले की आवाजों में तैयार किया था। अब को उम्मीद है कि ये नया गाना मूल संगीतकार राजेश रोशन के चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर ले आएगा। 'भंगड़ा पा ले' एक डांस मूवी है और इसकी कहानी फिल्म के दो लीड किरदारों जग्गी और सिमी के बीच कॉलेज में चलते रहने वाले कंपटीशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- इंटरव्यू में बोले अली फजल, 'एक-एक सीढ़ी चढ़कर इस मुकाम पर पहुंचा हूं'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें