फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batwara 1947: प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल रियल लाइफ हीरोज को करेंगे सम्मानित, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 02 Aug 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Batwara 1947: एक्टर सनी देओल आने वाले दिनों में ‘बंटवारा 1947’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने बड़ा अनाउंसमेंट किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
बंटवारा 1947 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर सनी देओल भारत भर में ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशनल टूर के दौरान रियल लाइफ हीरोज को सम्मानित करेंगे। फिल्म की टीम ऐसे लोगों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने अपने साहस और इंसानियत से समाज में एक खास बदलाव लाया है।

समाजसेवियों को करेंगे सम्मानित

विज्ञापन

इस फिल्म का प्रमोशन सिर्फ शहर-शहर जाकर फैंस से मिलने तक सीमित नहीं रहेगा। फिल्म की रिलीज से पहले जब टीम भारत के अलग-अलग शहरों में जाएगी, तब सनी देओल इस टूर का इस्तेमाल उन असली हीरोज को सामने लाने के लिए करेंगे, जिन्होंने अपने काम से समाज पर अच्छा असर डाला है।

सूत्रों ने बताया, ‘मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशनल सिटी टूर के दौरान एक खास पहल प्लान की है। हर शहर में सनी देओल उन लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर काम किया और समाज में एक बड़ा फर्क लाया। इस पहल के जरिए मेकर्स फिल्म के सफर को असली साहस और इंसानियत के जश्न में बदलना चाहते हैं।’

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को पहचान देना पहल का मकसद
सूत्रों के मुताबिक, इस पहल का मकसद सिर्फ फिल्म का प्रमोशन करना नहीं है, बल्कि उन लोगों को पहचान देना भी है, जो फिल्म की सोच को असल जिंदगी में जीते हैं। क्योंकि फिल्म उन आम लोगों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने मुश्किल समय में नफरत की जगह इंसानियत को चुना, इसलिए इस प्रमोशनल टूर में आज के समय के ऐसे लोगों को भी सामने लाया जाएगा, जिन्होंने दूसरों के लिए बढ़कर काम किया।

यह पहल ऐसे समय में आ रही है, जब फिल्म प्रमोशन का तरीका बदल रहा है और सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस या फैन इवेंट्स तक सीमित नहीं रहा। अलग-अलग शहरों में अनसुने हीरोज को सम्मानित करके मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का मैसेज लोगों से दिल से जुड़ सके।

विज्ञापन

'बंटवारा' में प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी? 
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- क्यों अब तक मां नहीं बन पाईं नौहीद साइरूसी? खुद बताई बड़ी वजह; कहा, 'हमारा मकसद सिर्फ बच्चों को...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें