फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: ‘14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने में बिताए’, जिया खान मामले पर फिर छलका सूरज पंचोली का दर्द

Sun, 02 Aug 2026 04:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Sooraj Pancholi On Jiah Khan Suicide: अभिनेता सूरज पंचोली ने एक बार फिर खुद से जुड़े चर्चित जिया खान सुसाइड मामले पर बात की है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया। इसमें उन्होंने जिया की तकलीफ और ट्रायल के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बात की।
विज्ञापन
जिया खान मामले पर बोले सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2013 में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। जिया की मौत के बाद उनकी मां ने अभिनेत्री के करीबी दोस्त सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। सूरज पर कई साल तक मुकदमा भी चला।
विज्ञापन

अब सूरज ने इस मामले पर एक बार फिर अपना पक्ष सामने रखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास अपील भी की है।

'कोई भी सवाल ऐसा नहीं, जिसका जवाब ना मिला हो'
अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने 14 साल तक एक ऐसे मुकदमे का सामना किया है जो मामला तथ्यों, सबूतों और कानून के आधार पर तय किया गया था। मुझे बरी कर दिया गया था और कानूनी कार्यवाही से संबंधित कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं है जिसका जवाब न मिला हो।’

विज्ञापन

सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं सिर्फ बीस साल का था' 
अपनी पोस्ट में सूरज ने आगे लिखा, ‘जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी तब मेरी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। मैं उसे (जिया खान को) केवल चार महीने से जानता था और मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अंदर ही अंदर किस पीड़ा से गुजर रही थी। उस उम्र में मैं खुद इतना छोटा था कि यह समझ नहीं पाता था कि कोई व्यक्ति इतना बोझ अपने अंदर कैसे दबा सकता है? इसके बाद जो कुछ हुआ उसने मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल दिया।'

'उसके सम्मान में चुप रहा'
इसके बाद उन्होंने बताया, ‘जिया के सम्मान के कारण मैंने कभी भी सार्वजनिक रूप से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की जो उन्होंने मुझसे साझा कीं। मैंने अपने साथ हुई हर तकलीफ के बावजूद उनकी निजता को सुरक्षित करना चुना। मैं बदले में केवल यही निष्पक्षता और सम्मान चाहता हूं।’
 


 

मुकदमे ने बर्बाद कर दिए बेहतरीन साल 
अपने बुरे वक्त को याद करने हुए आगे सूरज ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘मैंने अगले 14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष किया। ये वो साल थे जब मुझे अपना जीवन संवारना चाहिए था। इसके बजाय, मैं एक ऐसे मुकदमे के बोझ तले जी रहा था जिसने मेरे बीसवें और तीसवें दशक के एक बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया।
सिर्फ मैं ही जानता हूं कि हर दिन मेरे मन और दिल में क्या बोझ रहता था। कानून की अदालत ही एकमात्र ऐसी जगह थी जहां मैं अपनी बेगुनाही साबित कर सकता था। मैंने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा किया, और 14 साल बाद मैं निर्देष साबित हुआ। अब अगर इसके बाद भी लोग मुझे गलत समझते हैं और दोषी मानते हैं, तो सच कहूं मुझे नहीं पता कि मैं और क्या कर सकता हूं।'

विज्ञापन

जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान ने की थी आत्महत्या
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को अत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा करीब 14 साल तक चला। मगर 28 अप्रैल 2023 को अंतिम सीबीआई जांच में सूरज को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें