धर्मेंद्र का खास वीडियो
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'इक्कीस' का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र कहते हैं, 'मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। पूरी टीम ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को यह फिल्म देखनी चाहिए। आज शूटिंग का आखिरी दिन है, इसलिए थोड़ा दुख और थोड़ी खुशी दोनों हैं। आप सबको मेरा प्यार। अगर कोई गलती हुई हो तो माफ करना।'
फिल्म इक्कीस के बारे में
फिल्म 'इक्कीस' श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर आधारित है। अरुण सिर्फ 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे, इसलिए फिल्म का नाम 'इक्कीस' रखा गया है। मुख्य भूमिका अगस्त्य नंदा ने निभाई है। धर्मेंद्र उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह एक सच्चे नायक को श्रद्धांजलि है। यह फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
यह भी पढ़ें: 'सैयारा' निर्देशक मोहित सूरी ने किया आदित्य धर की 'धुरंधर' का रिव्यू, बोले- 'मुझे यह फिल्म बेहद...'