बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं लेकिन अभिनेता ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं दिया था, जिस वजह से सनी देओल की खूब आलोचना हो रही है। इस मामले पर अब अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सनी ने बताया है कि वह अपने इलाज की वजह से वोट नहीं दे पाए थे। उनका इलाज चल रहा था, जिस वजह से वह चुनाव के समय देश में नहीं थे।
बता दें कि सनी देओल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में फिर आ गए हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'बाप', 'सूर्या', 'गदर 2' और 'अपने 2' हैं। 'गदर 2' के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई देगी। साल 2001 में 'गदर' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिला था। ऐसे में इस फिल्म के दूसरे पार्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।