फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखीं नम्रता मल्ला, ग्लैमरस अदाएं देख दीवाने हुए फैंस

Mon, 25 Jul 2022 06:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन अपने डांसिंग मूव्स से इंटरनेट पर तूफान ला देती हैं। एक बार फिर नम्रता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने हॉट स्टाइल और बोल्ड फोटोज के कारण अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नम्रता आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर अदा को देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन अपने डांसिंग मूव्स से इंटरनेट पर तूफान ला देती हैं। एक बार फिर नम्रता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उनकी यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हर कोई नम्रता के अंदाज की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने यह वायरल होता डांस वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में किसी इंग्लिश सॉन्ग पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में हमेशा की तरह नम्रता का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है, जिसे देख इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में नम्रता एक प्रिंटेड पिंक ट्यूब ब्रा और माइक्रो ब्लैक पैंट पहने थिरकती नजर आ रही हैं। फैंस अभिनेत्री के इस डांस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।  

पूरे जोश में थिरकती नजर आ रही नम्रता मल्ला का डांस देखकर फैन्स एक के बाद कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत प्यारी लग रही हो।' दूसरे ने लिखा,'हॉट लुक।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एनर्जेटिक डांस....वाओ।' इसके साथ ही कई लोगों ने कमेंट बॉक्स पर दिल और आग की इमोजी भी ड्रोप की हैं। 
विज्ञापन

अभिनेत्री नम्रता मल्ला अपने वीडियो में जितना ग्लैमस नजर आती हैं, उतनी ही वह  रियल लाइफ में बिंदास भी हैं। नम्रता मल्ला इंडस्ट्री में बोल्ड और सेक्सी लुक दिखाई देती है। उनके इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक बोल्ड और सेक्सी फोटो देखने को मिलती है। अभिनेत्री ने इससे पहले भी कई हॉट फोटोशूट्स, वीडियोज साझा की हैं, जो ऐसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें