फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात

Sat, 14 Feb 2026 09:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Talk About Border 2 Success: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ हाल ही में 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी है। फिल्म की सफलता के बाद वह मुंबई से दूर चले गए। इस दौरान कैसा अनुभव रहा? फिल्म ‘धुरंधर’ जो डायलॉग सनी की फिल्मों से इंस्पायर रहे, उन पर क्या कहा? जानिए।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68 साल की उम्र में सनी देओल पर्दे पर एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से उन्होंने दर्शकों को दोबारा प्रभावित किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली। लेकिन इस सफलता का आनंद लेने की बजाय वह मुंबई से ही कुछ वक्त के लिए दूर चले गए। लेकिन इस दौरान भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सनी देओल हैरान रह गए। 

क्यों खास रहा सनी देओल का ब्रेक?

विज्ञापन

हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में सनी देओल ने बताया कि क्यों वह ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद मुंबई से दूर गए। वह कहते कहते हैं, ‘फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने के कुछ दिनों बाद मैंने सोचा कि मुझे एक ब्रेक चाहिए। मैं मनाली गया। मैंने वहां बर्फ का मजा लिया। मैंने अपना ‘बॉर्डर 2’ का एक शो भी वहीं ऑर्गनाइज किया। हम हर फिल्म में अपनी मेहनत लगाते हैं। लेकिन जब वह सफल होती है और लोगों के दिलों को छूती है, तो बहुत अच्छा लगता है। इस पूरे सफर में मैं कई जगह गया, मैं ढाबों और अलग-अलग होटलों में रुका, उस लोकेशन पर भी गया जहां पहली बॉर्डर की शूटिंग हुई थी। मैं उस पहाड़ी पर गया, और बहुत पहुंचकर बहुत अच्छा लगा।’ 
सनी देओल आगे कहते हैं, ‘इस पूरे सफर में कई फैंस मिले, लोगों ने रोक-रोककर बताया कि वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दूसरी बार जाकर देख रहे हैं। फैंस ने खूब सेल्फी क्लिक करवाई। सच में इतना प्यार पाकर बहुत खुशी मिलती है।’ 
विज्ञापन

 



‘धुरंधर’ के डायलॉग पर क्या रहा रिएक्शन? 
सनी देओल से पूछा गया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में एक डायलॉग है, ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं।’ यह डायलॉग सनी की फिल्म ‘घायल’ और ‘घातक’ से इंस्पायर है। इस पर उनका क्या कहना है? सनी देओल जवाब देते हैं, ‘फिल्म के डायरेक्टर मेरे फैंस हैं। उन्होंने हमारी फिल्में देखी हैं। रेस्पेक्ट में उन्होंने यह डायलॉग बनाया है। सच में यह देखकर भी बहुत खुशी हुई।’

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

अपकमिंग फिल्म को लेकर भी दिया अपडेट
आने वाली फिल्म को लेकर भी सनी देओल ने जानकारी दी है। वह कहते हैं, 'मेरी कई फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक 'लाहौर 1947' है। शायद टाइटल बदल सकता है। फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है। 15 अगस्त पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें