सनी देओल की फिल्म सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल की फिल्म सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
गुजरात IMA ने भी की फिल्म की समीक्षा की मांग
इस मामले में IMA की गुजरात शाखा ने भी केंद्र सरकार और CBFC से फिल्म की पूरी सामग्री की समीक्षा करने की मांग की है। इसमें फिल्म के डायलॉग, डॉक्टरों और अस्पतालों को दिखाने वाले दृश्य और प्रचार सामग्री शामिल हैं। यह मांग फिल्म की 20 नवंबर को होने वाली रिलीज से पहले की गई है।
ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी: 'क्या मंत्री को ऐसे बात करनी चाहिए?' सिंगर के अपमान पर भड़के मीका सिंह, की माफी मांगने की अपील
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भेजे गए पत्र में संगठन ने स्पष्ट किया कि उसे मेडिकल लापरवाही की वास्तविक घटनाओं को दिखाने पर आपत्ति नहीं है। उसकी चिंता इस बात को लेकर है कि फिल्म में पक्षपातपूर्ण तरीके से पूरे मेडिकल पेशे को गलत रूप में पेश किया जा सकता है।
सनी देओल की फिल्म सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
कब रिलीज होने वाली है फिल्म?
- फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है।
- फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- इसके साथ ही वीरती वाघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे।
- फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
देखें टीजर-