अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने बताया कि ‘गदर’ एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों का प्यार है, लोगों की भावना है। बस उनकी भावना है, जो उठाए जा रही है. वो जिसको चाहे उठा दें, जिसको चाहे गिरा दें, मैं लोगों को शुक्रगुजार हूं।’ अनिल शर्मा ने कहा, ‘गदर एक इमोशन है, उसकी लव स्टोरी, उसका मैसेस, उनकी कनेक्टिविटी लोगों के साथ बहुत ज्यादा थी। लोगों को लगता था कि वो उनकी फिल्म है। गदर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने गदर की कदर नहीं की, ऐसा मुगल-ए-आजम के साथ भी हुआ था।उसकी भी कदर नहीं हुई, कोई अवॉर्ड नहीं मिले। शोले के साथ भी यही हुआ। गदर के साथ भी यही हुआ, लेकिन पब्लिक ने बहुत कदर की'।