फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batwara 1947 Box Office Collection: चौथे ही दिन औंधे मुंह गिरी सनी देओल की 'बंटवारा', कमाई में नहीं कोई सुधार

Mon, 17 Aug 2026 06:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Batwara Box Office Collection Day 4: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन छुट्टी होने के चलते उछाल आया। चौथे दिन फिल्म एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। यहां जानें चार दिनों में इसने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। सिनेमाघरों में फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से है। जानें फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

विज्ञापन


कितनी हुई 'बंटवारा 1947' की कमाई?

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 15 अगस्त के दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
  • तीसरे दिन भी रविवार की छुट्टी होने के चलते फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • हालांकि, चौथे दिन एक बार फिर इसकी कमाई लुढ़की। खबर लिखे जाने तक इसने मात्र 88 लाख रुपये कमाए। 
  • चौथे दिन की कमाई मिलाकर अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.38 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा रहा चार दिनों का औसत हाल? 
फिल्म 'बंटवारा 1947', 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का फायदा जरूर मिलेगा पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से मुकाबला करना इसे महंगा पड़ गया। इमरान की फिल्म ने हर दिन 'बंटवारा' के मुकाबले कम से कम तीन गुना ज्यादा कमाई की है। 
भले ही सनी देओल की इस फिल्म को 15 अगस्त और रविवार की छुट्टी का फायदा मिला पर यह काफी नहीं था। 

विज्ञापन

फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बंटवारा 1947' के बारे में  
'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी हैं और निर्माण आमिर खान ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी राजकुमार संतोषी और असगर वजाहत ने लिखी है। इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह और खुशी हजारे जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें