रिपोर्ट्स के अनुसार करण देओल ने अपनी लेडी लव से दादा धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर सगाई की है। ऐसी खबरें हैं कि जून में दोनों की शादी की खबरें हैं।
सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनका परिवार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। अब उनके बेटे करण देओल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। हालांकि किस लड़की से उन्होंने सगाई की है अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
जानें कब होगी शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार करण देओल ने अपनी लेडी लव से दादा धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर सगाई की है। ऐसी खबरें हैं कि जून में दोनों की शादी की खबरें हैं। शादी को कम वक्त बचा है ऐसे में देओल परिवार तैयारियों में जुट गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि करण देओल की मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखती हैं।
इस फिल्म में आए नजर
इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई करण देओल की होने वाली पत्नी के बारे में जानने को इच्छुक है। वहीं करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी देओल ने किया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं सनी देओल की बात करें तो उनकी फिल्म गदर 2 अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं।