सनी देओल ने साल 1983 में 'बेताब' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से सनी ने लोगों को इंप्रेस कर दिया था। वहीं अब सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में करण के अलावा शहर बम्बा डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के टीजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थो, जो आखिरकार खत्म हुआ।
यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है जिसका अंदाजा टीजर को देखकर लगाया जा सकता है। इस फिल्म को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है। यह सनी देओल के डायरेक्शन की तीसरी फिल्म है। 'पल पल दिल के पास' फिल्म 20 सितंबर, 2019 को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक वक्त है। अपने बेटे को बड़े पर्दे पर इस तरह से डेब्यू करते हुए। मुझे उम्मीद है कि दर्शक करण को पसंद करेंगे। साथ ही उसे वही प्यार देंगे जो उन्होंने मुझे इतने साल तक दिया।'