फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री की ‘डायन’ अब करेगी ये दिलचस्प किरदार, अगले महीने शूटिंग शुरू करने की तैयारियां जोरों पर

Mon, 05 Aug 2019 12:09 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shraddha Kapoor - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिल्म स्त्री में डायन, साहो में पुलिसवाली और स्ट्रीट डांसर में इनायत नामक डांसर का किरदार निभाने के बाद बहुमुखी किरदारों की मल्लिका श्रद्धा कपूर अब एक एयर हॉस्टेस की भूमिका निभाने जा रही हैं। श्रद्धा की एक और फिल्म छिछोरे का ट्रेलर भी रविवार को जारी हो चुका है, जिसमें वह एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के हीरो वरुण धवन जहां अपने पिता डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन पर काम शुरू कर चुके हैं। वहीं इसकी हीरोइन श्रद्धा कपूर ने अपनी अगली फिल्म बागी 3 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म बागी 3 के निर्माता अभी श्रद्धा के लुक और कैरक्टर पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह श्रद्धा के निभाए पिचले किसी भी रोल्स को दोहराए नहीं।

यही नहीं, श्रद्धा भी जल्द अपने कैरक्टर की बारीकियों को पकड़ने के लिए वर्कशॉप अटेंड करेंगी। फिल्म बागी 3 के निर्देशक अहमद खान और लेखक फरहाद सामजी की पूरी कोशिश है कि श्रद्धा के किरदार ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाया जाए। इससे पहले भी कई अदाकाराएं एयर हॉस्टेस का किरदार निभा चुकी हैं। बिपाशा बसु, सेलीना जेटली, तनुश्री दत्ता, एशा देओल, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला के अलावा चर्चित फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने भी इस किरदार को बखूबी निभाया था।
विज्ञापन


काफी बड़े बजट की बताई जा रही टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइजी की इस अगली कड़ी की शूटिंग मुंबई में सितंबर तक शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद टीम आगरा जाएगी और फिर वहां से इंटरनेशनल शेड्यूल शुरू होगा जिसकी शुरुआत जॉर्जिया से होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें