फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ पोज देते नजर आए सनी देओल, लिखा- 'हिंदुस्तान...'

Thu, 15 Jan 2026 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Sunny Deol With Indian Navy Officers: 'बॉर्डर 2' की प्रमोशन के दौरान सनी देओल और उनकी टीम ने भारतीय नौसेना को सम्मान दिया। सनी ने भारतीय नौसेना के साथ तस्वीर खिंचवाईं और साथ ही हिंदुस्तान के लिए एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' की प्रमोशन के लिए सनी देओल और पूरी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे (Karwar Naval Base) पर गई है। वहां उन्होंने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और INS विक्रांत के पास खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की है, जिस पर बॉबी देओल ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सनी का पोस्ट
सनी ने इंस्टाग्राम पर भारतीय नौसेना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सनी हरे रंग की कमीज, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। सनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान।' इसके साथ ही सनी ने आगे लिखा, 'गर्व, सम्मान और वीरता।' 

 
विज्ञापन

किस बारे में है फिल्म 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' 1997 की मशहूर फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल पहले भी थे। इस बार फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वरुण धवन फिल्म में PVC होशियार सिंह का रोल कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर आएगी।

यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, अपने परिवार की रक्षा के लिए क्रूर समुद्री डाकू बनीं प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें