फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'द राजा साब' नहीं दबा पाई 'धुरंधर' की दहाड़; बॉक्स ऑफिस पर 'इक्कीस' का है ऐसा हाल

Thu, 15 Jan 2026 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Wednesday Box Office Report: रिलीज के 40 दिन बाद भी फिल्म 'धुरंधर' का सिनेमाघरों में जलवा है। वहीं, प्रभास की 'द राजा साब' की रफ्तार धीमी हो चली है। जानिए बुधवार को थिएटर्स में लगी फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में इन दिनों लगी जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें 'धुरंधर', 'द राजा साब' और 'इक्कीस' शामिल हैं। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब भी सिर उठाए राज कर रही है। वहीं, मेगा बजट फिल्म 'द राजा साब' का करिश्मा नहीं दिख रहा। इनके बीच 'इक्कीस' ने कल कितने कमाए? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
Trending Videos

धुरंधर - फोटो : एक्स
'धुरंधर' की कमाई में इजाफा
फिल्म 'धुरंधर' 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी करोड़ों में कलेक्शन जुटा रही है। 
  • मंगलवार को 40वें दिन इस फिल्म ने 2.6 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं, कल बुधवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया।
  • 41वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • 'धुरंधर' का कलेक्शन 813.6 करोड़ रुपये हो चुका है।

द राजा साब - फोटो : यूट्यूब
'द राजा साब' का कलेक्शन
फिल्म 'द राजा साब' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। यह मेगा बजट फिल्म है। कहने को तो यह 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है, मगर इसके बावजूद अपने बजट की तुलना में इसकी कमाई सुस्त है।
  • मंगलवार को 'द राजा साब' ने 4.8 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल बुधवार को फिल्म की कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 124.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन

इक्कीस - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'इक्कीस' का कारोबार
अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' भी थिएटर्स में लगी है। पहली जनवरी को रिलीज हुई 'इक्कीस' धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। मगर, कल बुधवार को इसने मंगलवार के मुकाबले मामूली बढ़त दर्ज की।
  • मंगलवार को 'इक्कीस' ने 42 लाख रुपये कमाए थे। 
  • बुधवार को 14वें दिन इस फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए थे।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 30.12  करोड़ रुपये हो चुका है।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें