सार
KBC 18 First Episode: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन के पहले एपिसोड में आमिर खान, प्रीति जिंटा और सनी देओल ने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ अनसुने किस्से साझा किए। यहां जानिए, उन खास किस्सों के बारे में।
अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी 18' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
सनी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में 'केबीसी 18' में पहुंचे थे। इस फिल्म के लीड रोल में सनी देओल और प्रीति जिंटा हैं। वहीं इसे आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। इन तीनों सितारों ने ‘केबीसी 18’ में अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसे किस्से सुनाए, जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
प्रीति जिंटा को सनी से क्यों पड़ी थी डांट?
प्रीति जिंटा अमिताभ बच्चन को शो ‘केबीसी 18’ में कहती हैं, ‘सर, बॉबी देओल मेरे दोस्त थे, हम सबकी एक वैन हुआ करती थी, जिसमें हम घूमते थे। एक दिन मैंने रात को बॉबी को कॉल किया तो ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल ने फोन उठाया और मुझ पर खूब गुस्सा किया। सनी जी ने मुझे डांटा और कहा कि यह कोई वक्त होता है कॉल करने का, जबकि उस वक्त 10.30 बजे थे। इनके साथ जब मैंने काम किया तो मुझे दो फिल्में लगीं, इनके साथ नॉर्मल होने में। बाकी सेट पर यह बहुत अच्छे हैं।’
सनी देओल ने अपनी सफाई में क्या कहा?
प्रीति जिंटा की डांटने वाली बात सुनकर सनी देओल बिग बी से कहते हैं, ‘सर, मैं बॉबी को भाई नहीं, बेटे की तरह पाला था, मैं उसके लिए काफी सख्त रहा। हम उसे समय पर घर आने को कहते थे, यह हमारे घर का नियम था।’