मैं खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देता
स्क्रीन पर अपनी दमदार प्रेजेंस और ऊर्जा का श्रेय उन्होंने अपनी फिटनेस को दिया। एक्टर ने कहा कि शुरू से ही मैं फिटनेस के प्रति झुकाव रखता हूं। स्पोर्ट्स में था खेलता रहता था। मैं बहुत सारे खेल खेलता था। जब मैं एक बिल्डिंग में रहता था, तो मेरी मां मुझे डांटती थी, लेकिन फिर भी मैं खेलता रहता था। मेरा ध्यान पढ़ाई पर नहीं था। जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया, मैंने वेट लिफ्टिंग शुरू कर दी।
मैं वास्तव में खाने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। जब मैं बच्चा था तो बहुत कम खाता था। बाद में अधिक खाने के बाद भी मेरा वजन कभी नहीं बढ़ा क्योंकि मैं हमेशा खेलों में बहुत सक्रिय रहता था। मैं अभी भी साधारण घर का बना खाना ही खाता हूं। बस मैं सूरज निकलने से पहले उठ जाता हूं। कितना भी देर से सोता हूं जल्दी उठ जाता हूं।
यह खबर भी पढ़ेंः गुलजार ने सिखाई ‘पहली मोहब्बत’, जावेद ने प्रेमिका को बताया शायर का ख्वाब; इरशाद को ‘इश्क’ में दिखा ‘रिस्क’
‘बॉर्डर 2’ में आखिरी बार नजर आए थे सनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में ओटीटी पर रिलीज होने वाली ‘इक्का’ शामिल है। इसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘लाहौर 1947’ भी शामिल है।