फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर पर चढ़ा मोहब्बत का खुमार, दिखाए इश्क के कई रंग; साझा की ‘ओ रोमियो’ की तस्वीरें

Sat, 14 Feb 2026 01:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor Share Movie O Romeo Bts Pictures: आज फिजाओं में इश्क की खुशबू बह रही है। शाहिद कपूर पर भी इश्क का खुमार छाया है। एक्टर ने हालिया रिलीज अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कुछ फोटोज साझा की हैं। 

विज्ञापन
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। उस्तरा का इश्क का अंदाज बिल्कुल जुदा है, वह अलग किस्म का रोमियो है। कैसी है, उस्तरा यानी ‘ओ रोमियो’ की मोहब्बत की दुनिया, शाहिद कपूर ने कुछ तस्वीरों के जरिए फैंस को दिखाई।

विज्ञापन


शाहिद कपूर ने लिखा- ‘ओ रोमियो की दुनिया’ 
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इसमें इश्क का का जुनूनी, आवरगी और तड़प जैसी फीलिंग्स साफ नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में वह फिल्म की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों इन तस्वीरों में इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। 
 


 



 
विज्ञापन

फिल्म 'ओ रोमियो' में उस्तरा के किरदार में शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
ये खबर भी पढ़ें: O Romeo Review: ‘उस्तरा’ को ‘रोमियो’ बनाने में थोड़ा चूके विशाल भारद्वाज; शाहिद पर भारी पड़े अविनाश और नाना 

उस्तरा का जुनूनी अंदाज भी दिखा
शाहिद कपूर ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उनके किरदार उस्तरा का जुनूनी अंदाज भी नजर आया है। वह कई तस्वीरों में गन लिए नजर आ रहे हैं। कहीं तन्हाई में डूबे भी नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म में उनके किरदार में जितने शेड्स हैं, वह इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। 

क्या बॉक्स ऑफिस पर जादू चला सकी 'ओ रोमियो'?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन सिर्फ 8 करोड़ 25 लाख रुपये बटोर हैं। फिल्म का कलेक्शन उतना शानदान नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। अब फिल्म को वीकएंड का सहारा है। शनिवार और रविवार को यह फिल्म अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर एक बार फिर से इंपरफेक्ट हीरो के अंदाज में नजर आए लेकिन यह दोनों फिल्म ‘हैदर’ जैसा जादू नहीं चला पाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें