पान मसाला के एड पर क्या बोले सनी?
बीते दिनों सनी, शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। यहां पान-मसाले के एड पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मुझे ऑफर तो आते हैं लेकिन मैं नहीं करूंगा।'
एक्टर ने कहा- 'जमीर नहीं मानता'
अपनी बातचीत में आगे सनी ने कहा था, ‘मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना सही है। मैं कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता और जो करनी होती है वो कर लेता हूं।’
अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र एफडीए ने जारी किया था नोटिस
कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र एफडीए ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार के लिए नोटिस जारी किया। पान मसाला पर राज्य में प्रतिबंध है। तीनों अभिनेता 2024 में एक विज्ञापन में नजर आए थे, जो पान मसाला उत्पादों से जुड़ा एक ब्रांड है। एफडीए ने कहा कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू से संबंधित उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है।