फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता विवाद के बीच कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- 'शादियां टूटने और लोगों को धोखा देने...'

Tue, 18 Aug 2026 12:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kashmera Shah Cryptic Post: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का तनाव अब विवाद में बदल चुका है। हाल ही में कश्मीरा शाह के एक पोस्ट को लोग अभिनेता और उनकी पत्नी से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक, सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक दूसरे को लेकर बीते कई दिनों से सार्वजनिक टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। जानें क्या लिखा कश्मीरा ने….

विज्ञापन


कश्मीरा ने पोस्ट के जरिए किया सवाल? 
गोविंदा की भतीजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने आसमान में दिल के आकार की आकृति की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि क्या सच्चा प्यार आज भी मौजूद है? इसके साथ ही उन्होंने शादियों के टूटने पर भी अपनी निराशा जताई।

कश्मीरा शाह- कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1

क्या लिखा कश्मीरा ने पोस्ट में ?

कश्मीरा शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या सच में ऐसा प्यार होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि इसके लिए कीमत चुकाए और अपने साथी को खास महसूस कराए? इस तरह का प्यार कहां मिलता है और यह इंसान कौन है? शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि मुझे वास्तविकता का सामना करने की जरूरत है।’
 


 

विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और सुनीता के बीच तनाव

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच कुछ दिनों से काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कुछ दिन पहले गोविंदा को एक अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गए। तब सुनीता ने कहा, ‘बेटी की उमर की लड़की को लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’ इसके बाद पति पत्नी के बीच काफी मन मुटाव हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें