फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फिल्म साइन करने से पहले आखिर सनी देओल ने क्यों किया था 'सिंघम' को कॉल

Wed, 30 Aug 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सनी देओल
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' का बहुत जल्द तीसरा पार्ट आपके सामने होगा लेकिन सिंघम के रोल में इस बार अजय देवगन नहीं बल्कि सनी देओल नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट में अजय देवगन ने ही सिंघम की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन


फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि सनी देओल ने सिंघम-3 साइन करने से पहले अजय देवगन को फोन किया था। उन्होंने बताया कि वो यह फिल्म करने जा रहे हैं और वो सिंघम शब्द का इस्तेमाल कहीं नहीं करेंगे। 

पढ़ें- इस मॉडल ने किया था अभिषेक की बीवी होने का दावा, अब कर रहीं कुछ ऐसा सुन हिल जाएगा बच्चन परिवार

जिस कारण से फिल्म का नाम इस बार S-3 रखा गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर अब देखना ये होगा कि सनी देओल इस किरदार को कितना बखूबी  पर्दे पर उकेर पाते हैं और दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें