अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' का बहुत जल्द तीसरा पार्ट आपके सामने होगा लेकिन सिंघम के रोल में इस बार अजय देवगन नहीं बल्कि सनी देओल नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट में अजय देवगन ने ही सिंघम की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि सनी देओल ने सिंघम-3 साइन करने से पहले अजय देवगन को फोन किया था। उन्होंने बताया कि वो यह फिल्म करने जा रहे हैं और वो सिंघम शब्द का इस्तेमाल कहीं नहीं करेंगे।
पढ़ें- इस मॉडल ने किया था अभिषेक की बीवी होने का दावा, अब कर रहीं कुछ ऐसा सुन हिल जाएगा बच्चन परिवार
जिस कारण से फिल्म का नाम इस बार S-3 रखा गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
खैर अब देखना ये होगा कि सनी देओल इस किरदार को कितना बखूबी पर्दे पर उकेर पाते हैं और दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं।