सनी देओल का कहना है कि उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन का काम पूरा कर लिया है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि हर बार जब वह एक फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, तो वह दिवालिया हो जाते हैं।
अभिनेता सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उन्हें लेकर नई-नई खबरें चल रही हैं। फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि क्या एक्टर कोई फिल्म प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं? इस पर खुद सनी देओल ने खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह अभी सिर्फ और सिर्फ अभिनय पर फोकस कर रहे हैं, फिल्म प्रोडक्शन की कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
बोले- अब बदल गई हैं चीजें
सनी देओल का कहना है कि उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन का काम पूरा कर लिया है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा, 'हर बार जब वह एक फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, तो वह दिवालिया हो जाते हैं'। सनी देओल ने कहा, 'यह दुनिया काफी जटिल हो गई है। कुछ वर्ष पहले तक मैं चीजें कंट्रोल कर सकता था, क्योंकि डिस्ट्रीब्यूशन नॉर्मल था। हम लोगों से मिलते थे। एक कनेक्शन होता था। लेकिन, जब से कॉरपोरेट आया है, तब से चीजें बदल गई हैं।'
Samantha Prabhu: एक हिट, एक फ्लॉप के क्रम में क्या होगा फिल्म ‘कुशी’ का, सामंथा की पिछली पांच फिल्मों से जानिए
विज्ञापन
पिछला एक दशक रहा मुश्किल
सनी देओल ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति के लिए वहां खड़े रहना मुश्किल है। आपको अपना पीआर करना होता है, इधर-उधर भागना होगा और वे आपको आपके थिएटर्स की संख्या नहीं बताएंगे। एक्टर ने आगे कहा, 'पिछले एक दशक में अपनी फिल्मों के साथ मेरा वक्त काफी मुश्किल रहा है। आप एक खास तरह का सिनेमा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते।'
एक्टर बनकर बेहद खुश
एक्टर ने आगे बताया कि वह एक एक्टर के तौर पर काम करते हुए बेहद खुश हैं अब। उन्होंने कहा, 'मैं इसीलिए आया था। मैं प्रोडयूसर, डायरेक्टर बना, मैंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। एक व्यक्ति सिर्फ एक काम कर सकता है। इसलिए मैंने हर चीज दूर कर दी है और सिर्फ एक्टिंग पर फोकस करने का फैसला लिया है। बतौर एक्टर जितनी संभव होंगी उतनी फिल्म करूंगा'।
Jawan: शाहरुख खान ने 'नॉट रमैया वस्तावैया' के हुक स्टेप से उठाया पर्दा, बताया- कब होगा गाना रिलीज