फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 32 साल पहले इस एक्ट्रेस के लिए कोर्ट में लड़े थे सनी देओल, क्या आपने पहचाना इसे?

Tue, 15 Apr 2025 04:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वो 90 के दशक में बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस थीं। सनी देओल के साथ भी एक चर्चित फिल्म में वह नजर आईं। फिर अचानक फिल्मों से गायब हो गईं। हाल ही में इस एक्ट्रेस को एक गाने के लॉन्च इवेंट पर देखा गया। क्या वह जल्द ही फिल्मों में भी दिखेंगी, जानिए?
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल ने साल 1993 में एक फिल्म की, जिसमें वकील का रोल निभाया। इस फिल्म में वह एक हीरोइन के लिए लड़ते दिखे, उसको न्याय दिलाने की कोशिश करते रहे। क्या आप उस एक्ट्रेस को पहचानते हैं? हाल ही में इस एक्ट्रेस को एक गाने के लॉन्च इवेंट पर देखा गया। 

विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आईं ये एक्ट्रेस 
सनी देओल की फिल्म ‘दामिनी’ में मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मीनाक्षी और सनी देओल के अभिनय को खूब सराहा गया। आज भी दर्शक जब मीनाक्षी को देखते हैं तो उन्हें दामिनी फिल्म की याद आ जाती है। हाल ही में एक सॉन्ग के लॉन्च इवेंट पर मीनाक्षी दिखीं, उनको देखकर फैंस काफी खुश हुए। फैंस ने फिल्म ‘दामिनी’ का जिक्र भी किया। मीनाक्षी शेषाद्रि का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Hema Malini: 'जाट' के कलेक्शन पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अच्छा लग रहा, धरम जी भी बहुत खुश हैं 
 
विज्ञापन

फिल्मों में फिर काम करने की इच्छा 
मीनाक्षी शेषाद्रि कुछ साल पहले भारत लौटी हैं। बीस साल पहले वह शादी करके अमेरिका में बस गईं। अब दोबारा भारत में रहकर फिल्माें में काम करना चाहती हैं। मीनाक्षी ने पिछले कुछ इंटरव्यूज में कहा था कि वह फिल्माें में इस उम्र में भी आइटम डांस करना चाहती हैं। वह खुद के ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaat: सनी देओल के रोमांस के बजाए गुस्से को क्यों पसंद करते हैं फैंस? एक्टर ने खुद बताई वजह

माधुरी की टक्कर की हीरोइन मानी गईं 
जिस दौर में मनीषा फिल्माें में एक्टिव थीं, उसी दौर में माधुरी भी फिल्मों में काम कर रही थीं। इन दोनों को ही बेहतरीन एक्ट्रेस माना जाता था। दोनों ही अच्छी एक्टिंग करने के साथ फिल्मा में कमाल का डांस भी करती थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें