सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना फौजी लुक शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मिशन पूरा हुआ। फौजी, विदा लेता हूं! #बॉर्डर2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद!'
फिल्म बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। बॉर्डर 2 फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: शनाया के बॉलीवुड डेब्यू के दिन भावुक हुईं मां महीप कपूर, शेयर की बचपन की तस्वीरें