महीप ने बेटी शनाया के लिए लिखा पोस्ट
महीप कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बेटी की बचपन की खास तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, "मेरी बच्ची की पहली फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है। भगवान का आभार। आंखों की गुस्ताखियां आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।"
करण ने भी शनाया को दीं शुभकामनाएं
हाल ही में करण जौहर ने भी शनाया के लिए एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि वह संजय और महीप को 30 साल से जानते हैं और उनके बच्चों, शनाया और जहान, को बहुत प्यार से पाला गया है। करण ने शनाया की मेहनत की तारीफ की और कहा कि वह अपनी पहली फिल्म में चमकेंगी। उन्होंने लिखा, "शनाया, तुम चमकती रहो और फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है #ankhonkigustakhiyan।"
आंखों की गुस्ताखियां
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह मानसी बागला द्वारा लिखित और संतोष सिंह द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक दृष्टिबाधित संगीतकार की भूमिका निभाई है और शनाया कपूर एक थिएटर कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत करती हैं।
यह भी पढ़ें: 15 साल से साथ है यह कपल, अब 40 की उम्र में पिता बनेगा यह एक्टर