फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में सनी देओल की फिल्म: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, समीक्षा करने की मांग की

Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सनी देओल की अगली फिल्म 'सूर्या' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। 
  • लेकिन फिल्म के टीजर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सवाल खड़े किए हैं। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
सनी देओल की फिल्म सूर्या पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 अक्तूबर को सनी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के कुछ दिनों बाद ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसपर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है एसोसिएशन की मांग। 
विज्ञापन


क्या है एसोसिएशन की मांग? 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। एसोसिएशन ने फिल्म में चिकित्सा पेशे को दिखाने के तरीके और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर गंभीर चिंता जताई है।

IMA का कहना है कि फिल्म में स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार को सामान्य रूप से दिखाने और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को पेश करने से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। इससे डॉक्टरों की छवि खराब होने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और डॉक्टरों पर जनता के भरोसे पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने फिल्म की निष्पक्ष समीक्षा करने, फिल्म निर्माताओं से जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर कानून के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या अन्य उचित कार्रवाई करने पर विचार करने की मांग की है।
Trending Videos

फिल्म 'सूर्या' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सूर्या के टीजर में? 
फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर में सनी देओल ने एक ऐसे व्यक्ति के किरदार को निभाया है जो अतीत के घाव लिए घूम रहा है। वहीं उसका सामना मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी धांधली से होता है। इस सबके बाद सूर्या सच की खोज में निकल जाता है। उसके प्रयास से एक अवैध प्रणाली का पता चलता है, जिससे लोग लंबे समय से अंजान हैं।

देखें टीजर-
विज्ञापन

फिल्म 'सूर्या' - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होने वाली है फिल्म?  

  • फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। 
  • फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
  • इसके साथ ही वीरती वाघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे। 
  • फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें