फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'आयरन मैन' से घबरा गए हैं सनी देओल

Thu, 11 Apr 2013 03:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'आइ लव न्यू ईयर' की रिलीज डेट टाल दी है। पहले यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 17 मई को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी यह बात साफ नहीं हुई है कि सनी देओल ने अपनी इस फिल्म रिलीज की डेट क्यों टाल दी है। इंडस्ट्री में इसको लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि दरअसल 26 अप्रैल को हॉलीवुड मूवी 'आयरन मैन 3' भी रिलीज हो रही है। यह एक बड़ी फिल्म है और सनी नहीं चाहते थे कि सिनेमाघर आने वाले दर्शक बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच बंट जाएं।

लेकिन कुछ इसकी वजह दूसरी मानते हैं। उनका कहना है कि हो सकता है कि सनी कि यह फिल्म अच्छा काम न कर पाए जिसका नुकसान उन्हें 'यमला पगला दीवाना 2' में उठाना पड़े।
विज्ञापन


पर समस्या यही खत्म नहीं होती है क्योंकि 17 को ही यशराज बैनर की 'औरंगजेब' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शक बंटने की पूरी संभावना है। आइ लव न्यूयॉर्क में सनी के साथ कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें