फिल्म 'बंटवारा 1947' में करण देओल पिता सनी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@imkarandeol
'ऐसी फिल्मों के लिए भारी बजट चाहिए'
सनी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में आगे कहा, ‘ऐसी फिल्मों के लिए भारी बजट की जरूरत होती है। पहले मेरे पास ऐसी कोई फिल्म नहीं आई। हालांकि, 'गदर 2' के बाद हालात बेहतर हुए और मुझे उम्मीद है कि आगे और बेहतर होंगे। मैं जरूर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहूंगा।'
आपको बता दें कि शाहरुख खान इससे पहले साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'अशोका' में सम्राट अशोक का किरदार निभा चुके हैं। इससे पहले 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट अशोक' में एनटीरामा राव ने अशोक और चाणक्य दोनों का किरदार निभाया था।
कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?
‘बंटवारा 1947’, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी एक भावुक फिल्म है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।