फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: क्या कंगना ने सोनाक्षी पर साधा निशाना? पार्टनर पर भी उठाए सवाल; बिना नाम लिए कही ये बात

Mon, 03 Aug 2026 01:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Speaks On Sonakshi Sinha: कंगना रनौत अपने विचारों को व्यक्त करने और किसी पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने ‘संघी’ कहलाए जाने पर अपने विचार प्रकट किए। साथ ही इशारों-इशारों में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी का नीट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद से ही कंगना रनौत कई तरह के बयान दे रही हैं। अपने इन बयानों की वजह से वो लगातार विवादों से घिरी भी रहती हैं। अब अभिनेत्री ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में जागृत हिंदू बनने की बात कही। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई, जिसमें बिना नाम लिए एक बॉलीवुड अभिनेत्री पर निशाना साधा है।  

विज्ञापन


क्या सोनाक्षी की विचारधारा पर कंगना ने उठाए सवाल?
सोमवार को संसद जाने से पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें वह कहती हैं, ‘ऐसी कई हिंदू लड़कियां हैं जिन्हें हम इंडस्ट्री में जानते हैं, उनको करीब से देखा है। वह हिंदू हैं लेकिन जब राजनीति या धर्म की बात आती है तो वास्तव में उनके पास कोई तय विचारधारा नहीं होती है। आमतौर पर युवाओं के मामले में ऐसा होता है क्योंकि वो बहुत तटस्थ होते हैं।’ 

'वो अधिक कट्टरपंथी या वामपंथी हो जाती हैं'
कंगना ने आगे कहा, ‘लेकिन जैसे ही वो किसी धर्म विशेष व्यक्ति के साथ किसी रिश्ते में आती हैं, चाहे वह शादी हो या दोस्ती, उनकी सोच पक्की हो जाती है। वो अधिक कट्टरपंथी या वामपंथी हो जाती हैं। मेरा मानना है कि यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि संविधान आपको यह स्वतंत्रता देता है। आप जो भी धर्म या विचारधारा चुनें, उसे अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं।'

विज्ञापन

कंगना रनौत, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

'मुझे भी ताने कसे जाते हैं'
इस वीडियो में कंगना ने आगे कहा, देखिए मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि आइटम सॉन्ग के खिलाफ, नेपोटिज्म के खिलाफ मैंने आवाज उठाई। पहले मैं भी एक उदारवादी हिंदू थी। आज मैंने खुद को डिफेंड किया है क्योंकि ना जाने कितनी बेटियां यह कदम नहीं उठा पाएंगी। इसके बावजूद मुझे ताने कसे जाते हैं। वो लोग कहते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? अरे, मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है। मुझे जागृत हिंदू बनना है।’ 

यूजर्स बोले- 'कंगना और जहीर पर निशाना'
कंगना का यह वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अपनी बातों के जरिए कंगना ने कहीं ना कहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर निशाना साधा है। बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी ने ही मुखर होकर कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट किया था, जबकि कंगना ने सीजेपी के खिलाफ मार्चो खोला हुआ है। 

 


 

 

क्या सोनाक्षी के पहनावे पर भी किया तंज?
इस वीडियो के अलावा कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है। उन्होंने लिखा, ‘आजकल बहुत सी फेक न्यूज चल रही हैं। मेरे बारे में भी ऐसी ही एक फेक बात फैली है। देखिए, मैं कभी किसी के शरीर या पहनावे का मजाक नहीं उड़ाती लेकिन हाल ही में मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है। हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर जेबकतरे जैसा बर्ताव करते हुए वह प्रोटेस्ट करने वालों को बढ़ावा देती है।’ 
बता दें कि इसी तरह के पहनावे में बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को समर्थन देते हुए एक वीडियो बनाया था। 

 

 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा, - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
जहीर को भी लिया आड़े हाथ?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कंगना ने काफी कुछ लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मेरा मानना है कि आप जैसे कपड़े पहनते हैं, उससे पता चलता है कि आप अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं। प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर तुम्हारा पार्टनर तुम्हें जेबकतरे जैसा महसूस करवा रहा है तो मुझे अफसोस है।
तुम तो पहले कितने सलीके से कपड़े पहनती और बात करती थीं, अब तुम्हें क्या हो गया है? राय तुम्हारी अपनी है, लेकिन अपनी स्टाइलिंग को और बेहतर बना सकती हो। अगर तुम्हें मदद चाहिए, तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।'

कंगना की आने वाली फिल्म कौन सी है?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें