फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर क्या हाेगी ‘जाट 2’ की दस्तक? सनी देओल ने पोस्ट करके बढ़ाई उत्सुकता, लिखा- ‘अब कमर कसने का वक्त…’

Fri, 10 Apr 2026 07:05 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Drops Hint About Jaat 2: पिछले साल सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। शुक्रवार को सनी देओल ने इस फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। साथ ही ‘जाट 2’ को लेकर भी हिंट दिया। क्या वह ‘जाट 2’ बना रहे हैं या फिर फैंस को निराशा हाथ लगेगी? 

विज्ञापन
फिल्म 'जाट 2' को लेकर सनी देओल ने दिया बड़ा हिंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल साल 2025 में फिल्म ‘जाट’ में जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। शुक्रवार को एक पोस्ट साझा करते हुए सनी देओल ने फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। फैंस से मिले प्यार के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही फिल्म ‘जाट 2’ को लेकर भी बड़ा हिंट दिया। 

दर्शकों और फिल्म ‘जाट’ की टीम को कहा शुक्रिया 

विज्ञापन

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म ‘जाट’ के कुछ सीन्स शेयर किए। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘फिल्म ‘जाट’ को एक साल हो गया है। यह क्या जबरदस्त सफर रहा। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो पागलपन, एक्शन और बेहिसाब मजा किया, उसे आज भी याद करके दिल खुश हो जाता है। सेट हर दिन जोश, जुनून से भरा होता था। सच में यह मेरे सबसे यादगार सफर था। डायरेक्टर गोपीचंद को उनके विजन के लिए एक बड़ा शाउटआउट। रणदीप हुड्डा और विनीत को शुभकामनाएं। आप लोगों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव था।’ 

‘जाट 2’ पर सनी देओल ने क्या लिखा? 
आगे पोस्ट में फिल्म ‘जाट 2’ को लेकर सनी देओल ने लिखा, ‘और शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है। ‘जाट 2’ के बारे में कुछ अच्छी खबरें जल्द ही आने वाली हैं।’ इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी देओल ‘जाट 2’ में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर की थी कितनी कमाई? 
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की कमाई की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 118.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी लगभग 88.72 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। इस साल सनी देओल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आए, इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें