फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल: फिर अपराधियों को सजा दिलाएगा ‘एक्का’? दूसरे पार्ट पर जल्द शुरू हो सकता है काम; मिली यह जानकारी

Wed, 07 Oct 2026 02:39 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikka 2 Release: फिल्म 'इक्का' से सनी देओल ने कोर्टरूम ड्रामा जोनर में वापसी की थी। अब इस फिल्म का पार्ट 2 पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले वक्त में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'इक्का' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की ‘इक्का’ ने दर्शकों के बीच औसत प्रदर्शन किया था। मगर अब जल्द फिल्म के दूसरे भाग पर भी काम शुरू होने वाला है। इस भाग में सनी देओल फिर वापसी करेंगे। वहीं फिल्म से जुड़े एक अहम अभिनेता इस भाग को हिस्स नहीं होगें। 

‘इक्का 2’ पर क्या है अपडेट? 

विज्ञापन

‘इक्का’ की रिलीज के बाद से ही फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू हो गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों इक्का 2 की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्म से जुड़े अभिनेता ने बताया, ‘इक्का 2 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। कहानी में सनी देओल इक्का के किरदार में ही रहेंगे। हालांकि, नए सीजन की कहानी बिल्कुल नई होगी और अक्षय खन्ना दूसरे भाग में नहीं होंगे। इस पर काम अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल स्क्रिप्ट और थीम पर काम चल रहा है।’

Trending Videos

फिल्म 'इक्का' - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 2' के बाद फिल्म की दूसरी पारी 
साल 2023 में 'गदर 2' की रिलीज के बाद से ही सनी देओल के एक्टिंग करियर की दूसरी पारी की शुरुआत हुई है। वहीं इस साल की शुरुआत में आई फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद से तो अभिनेता के पास कई प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन लगी हुई है। इसमें नितेश तिवारी की 'रामायण' भी शामिल है, जिसमें सनी देओल, हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा क्राइम थ्रिलर फिल्म एंटनी भी है, जिसमें सनी एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन

इक्का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षय खन्ना भी व्यस्त 
यह साल अभिनेता अक्षय खन्ना के लिए भी काफी व्यस्त कर देने वाला रहा। पहले ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने एक्टर के करियर को दोबारा निखार दिया। इसे बाद से वह विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं को आजमा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा के सिनेमेटिक यूनिवर्स का हिस्सा भी बने हैं। इसके तहत उनकी अगली फिल्म 'महाकाली' है जिसमें वह शुक्राचार्य की भूमिका में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें