फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली खेती: टकराव के डर से मेकर्स ने आगे बढ़ाई फिल्म की रिलीज, जानें अब कब देख सकेंगे जैकी श्रॉफ की फिल्म

Wed, 07 Oct 2026 01:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaali Kheti New Release Date: कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'काली खेती' ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। मगर अब जैकी श्रॉफ की यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।
विज्ञापन
काली खेती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट मेकर्स ने बदल दी है। पहले यह फिल्म अक्तूबर के महीने में रिलीज होने वाली थी, मगर अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म? 
बीते दिनों फिल्म 'काली खेती' के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट 23 अक्तूबर बताई गई थी। मगर अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने फैंस को बताया कि फिल्म अब 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा सरगम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

Trending Videos

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

क्यों खिसकी फिल्म की रिलीज डेट?
अक्तूबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के बाद आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', रश्मिका-विजय की 'रणबाली', यामी गौतम की 'नई नवेली' और 'पहला प्यार दूसरी बार' जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल ही में आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट भी मेकर्स ने 23 अक्तूबर कर दी थी। ऐसे में 'काली खेती' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। 

विज्ञापन

फिल्म 'काली खेती' - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं फिल्म के निर्देशक?

  • फिल्म का निर्देशन और लेखन हारिस इम्तियाज खान ने किया है।
  • इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है।
  • सना खान इसकी निर्माता हैं।
  • इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें