सनी देओल की ‘इक्का’ ने दर्शकों के बीच औसत प्रदर्शन किया था। मगर अब जल्द फिल्म के दूसरे भाग पर भी काम शुरू होने वाला है। इस भाग में सनी देओल फिर वापसी करेंगे। वहीं फिल्म से जुड़े एक अहम अभिनेता इस भाग को हिस्स नहीं होगें।
‘इक्का 2’ के बारे में क्या है खबर?
‘इक्का’ की रिलीज के बाद से ही फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू हो गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इक्का 2 की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, ‘इक्का 2 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। कहानी में सनी देओल इक्का के किरदार में ही रहेंगे। हालांकि, नए सीजन की कहानी बिल्कुल नई होगी और अक्षय खन्ना दूसरे भाग में नहीं होंगे। इस पर काम अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल स्क्रिप्ट और थीम पर काम चल रहा है।’
बॉर्डर 2 के बाद फिल्म की दूसरी पारी
साल 2026 में सनी देओल के एक्टिंग करियर की दूसरी पारी की शुरुआत हुई है। इस साल की शुरुआत में आई फिल्म बॉर्डर 2 के बाद, अभिनेता के पास कई प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन लगी हुई है, जिनमें नितेश तिवारी की रामायण भी शामिल है, जिसमें वे भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं, और गोवा में फिल्माई गई क्राइम थ्रिलर फिल्म एंटनी भी है, जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।
अक्षय खन्ना भी व्यस्त
यह साल अभिनेता अक्षय खन्ना के लिए भी काफी व्यस्त कर देने वाला रहा। पहले ‘धुरंधर’ फ्रेंचाईजी ने एक्टर के करियर को दोबारा निखार दिया। इसे बाद से वह विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं को आजमा रहे हैं। अभिनेता फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड का हिस्सा, महाकाली में शुक्राचार्य की भूमिका निभाने वाले हैं।