फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी कर रहे हैं साहब बनने की तैयारी

Mon, 10 Dec 2012 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जाकर सनी देओल को वक्त मिला है। वे लंदन से लौट आए हैं और अपनी नई फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' की शूटिंग में भाग लेने की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से निर्देशक अनिल शर्मा उनके लंदन से लौट आने का इंतजार कर रहे थे। अनिल और सनी की काफी जमती है। इससे पहले वे 'गदर एक प्रेमकथा' और 'अपने' जैसी कई सफल फिल्में उनके साथ कर चुके हैं।

'सिंह साहब द ग्रेट' की शूटिंग 10 दिसंबर से भोपाल में शुरू होने जा रही है। भोपाल में पूरे पचास दिन इस फिल्म की शूटिंग होनी है। इस शिड्यूल में सनी के साथ अमृता राव और अमीषा पटेल भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सनी पहली बार साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज के साथ काम करने जा रहे हैं। 'सिंह साहब द ग्रेट' में सनी एक ईमानदार कलेक्टर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार से अपने ही तरीके से लड़ता है।
विज्ञापन


हाल ही में सनी ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर पापा धर्मेंद्र और छोटा भाई बॉबी दिखाई देंगे। जल्द ही उनकी एक अटकी फिल्म मोहल्ला अस्सी भी रिलीज होने जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें