फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को करीब से दिखाती है 'मोहल्ला अस्सी', आज बड़े पर्दे पर हुई रिलीज

Fri, 16 Nov 2018 09:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohalla Assi
विज्ञापन
सनी देओल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जहां रवि किशन और साक्षी तंवर हैं तो वहीं सनी बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आएंगे। लंबे समय से मंजूरी के लिए सेंसर बोर्ड में अटकी इस फिल्म को न्यायालय द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दी गई। बनारस के मोहल्ला अस्सी की गलियों में राम मंदिर बनने जैसे विषय को सामने लाती ये फिल्म काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में सनी देओल बनारस के घाट पर बैठने वाले एक पंडित हैं। फिल्म के निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं, जिन्होंने पिंजर फिल्म बनाई थी। वे कहते है,हमें खुशी होती अगर फिल्म दो साल पहले रिलीज हो जाती। उनके अनुसार फिल्म में जिन मुद्दों को उठाया गया है वे आज के समय में भी बनारस ही नहीं बल्कि पूरे देश के माहौल को दर्शाते हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी और राजेंद्र गुप्ता जैैसे उम्दा कलाकार शामिल हैं। फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के निर्माता विनय तिवारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें