फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सिंह से मिली सकीना, ‘गदर’ के 25 साल पूरे होने का सनी देओल और अमीषा ने मनाया जश्न; देखें वायरल वीडियो

Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years Of Gadar: सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने के मौके पर पूरी टीम ने जश्न मनाया। इस मौके पर अमीषा और सनी देओल की मुलाकात भी हुई। देखें वायरल वीडियो। 
विज्ञापन
'गदर' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते सनी देओल और अमीषा - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘गदर’ को लेकर क्रेज 25 साल बाद भी बरकरार है। इस फिल्म की सिल्वर जुबली को सेलिब्रेट करने के लिए सनी देओल, अमीषा पटेल, निर्देशक अनिल शर्मा और बाकी स्टार कास्ट एक साथ आई। सनी देओल ने केक काटा, अमीषा पटेल के साथ पैपराजी के सामने जमकर फोटो क्लिक करवाए। फैंस भी एक बार फिर तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) को देखकर खुश हो गए। 

अमीषा पटेल को देखकर खुश हो गए सनी देओल

विज्ञापन

सनी देओल पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवा रहे थे, तभी वहां पर अमीषा पटेल आ गईं। अमीषा को देखकर सनी का चेहरा खिल उठा, वह मुस्कुराने लगे। फिर दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए। पैपराजी भी लगातार सकीना और तारा सिंह के नाम से उन्हें पुकार रहे थे।


फिल्म 'गदर' की टीम के साथ सनी देओल ने काटा केक
अमीषा के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद सनी देओल ने 'गदर' की पूरी टीम के साथ मिलकर केक काटा। फिल्म के 25 साल पूरे करने का जश्न मनाया। सनी देओल ने अमीषा और निर्देशक अनिल शर्मा को केक खिलाया। सभी इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

 


अमीषा पटेल का लुक भी चर्चा में रहा
अमीषा पटेल अक्सर वेस्टर्न ड्रेसेस में नजर आती हैं लेकिन 'गदर' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए वह भारतीय पहनावे में पहुंचीं। दुपट्टे के साथ लहंगा और चोली पहने वह नजर आईं। अमीषा की इस सादगी पर फैंस भी फिदा हो गए। 

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: कैसे जन्मी ‘गदर’ की कहानी? क्यों सेट पर रो पड़े बुजुर्ग बाबा? निर्देशक अनिल शर्मा ने सुनाए किस्से 

25 साल पहले 'गदर' ने मचाया था हंगामा
फिल्म 'गदर' ने 25 साल पहले थिएटर में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया था। फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। इसमें अमरीश पुरी, सकीना यानी अमीषा पटेल के किरदार के पिता के रोल में दिखे थे। फिल्म देश के बंटवारे के दर्द और एक प्रेम कहानी को दिखाती है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें