फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वीकएंड के बाद भी ‘हॉन्टेड 3डी’ का खौफ रहा बरकरार? जानें सोमवार को अपने खाते में बटोरे कितने करोड़

Mon, 15 Jun 2026 10:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted 3D Echoes of The Past Day 4 Collection: फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ का कोई खास प्रमोशन नहीं किया गया था। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए, रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अभिनेत्री कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और निर्देशक इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी बड़ी फिल्में मौजूद हैं। इन फिल्मों के बीच ‘हॉन्टेड 3डी’ अपने खाते में हर दिन करोड़ रुपये जमा कर रही है। जानिए, वीकएंड के बाद सोमवार को इस फिल्म की कमाई कैसी रही? 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला

‘हॉन्टेड 3डी’ ने चौथे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने चौथे दिन 1.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई बढ़ सकती है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन सोमवार को कम हुआ लेकिन यह एक सामान्य प्रक्रिया है। वीकएंड के बाद अधिकतर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है। 

'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म की कितनी हुई कुल कमाई?  
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ की कुल कमाई भी अब तक 10.78 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है। इस हॉरर फिल्म में वीएफएक्स और एआई का खूब इस्तेमाल किया गया है। 

'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉरर के साथ दिखी लव स्टोरी 
‘हॉन्टेड 3डी’ की कहानी में एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है। लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं। मामला भूत-प्रेत और उसके अतीत से जाकर जुड़ जाता है। एक तरफ फिल्म में हॉरर का तड़का है, वहीं प्रेम कहानी का रंग भी दर्शकों को देखने को मिलता है। 
इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : सोशल मीडिया
साथ रिलीज हुई फिल्मों ने किया कितना कलेक्शन 
'हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ के साथ ही ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुईं। सैकनिल्क के मुताबिक ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 58 लाख रुपये कमाए है। जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 97 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह देखा जाए तो कमाई के मामले में सोमवार को ‘हॉन्टेड 3डी’ ही आगे चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें